फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,delimitation commission

रामबन में लगाए रिपोर्ट ना मंजूर के नारे

विज्ञापन
protest,delimitation commission
रामबन में परिसीमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते नेशनल कांफ्रेंस के नेता व कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को रामबन में परिसीमन आयोग की प्रस्तावित रिपोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता पर्यटक कैफेटेरिया में एकत्र हुए, और विरोध मार्च निकाला। उन्होंने आयोग की रिपोर्ट ना मंजूर, ना मंजूर के नारे लगाए।
विज्ञापन

विभिन्न बाजारों से गुजरने के बाद वे मैत्रा पहुंचे, जहां उन्होंने उपायुक्त मुसरत इस्लाम को बनिहाल और रामबन निर्वाचन क्षेत्र में सीमाओं के पुनर्निर्धारण के संबंध में आयोग के प्रमुख न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पोगल पेरिसियन को बनिहाल निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा बनाने और गूल संगलदान व टंगेर को रामबन निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

मौके पर जिलाध्यक्ष हाजी सजाद शाहीन, डीडीसी अध्यक्ष डॉ. शमशादा शान, मोहम्मद आरिफ वानी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। इस बीच गूल को बनिहाल विधानसभा क्षेत्र और संगलदान को रामबन विधानसभा क्षेत्र में मिलाने के विरोध में उपमंडल गूल के लोगों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed