फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,delimitation commission

क्षेत्र के हिसाब से डोडा में बन सकती हैं 12 विधानसभा सीटें

विज्ञापन
protest,delimitation commission
डोडा हदबंदी के विरोध में नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन - फोटो : UDHAMPUR
डोडा। हाल ही में सार्वजनिक की गई परिसीमन की प्रस्तावित रिपोर्ट के विरोध में नेशनल कांफ्रेंस ने संभागीय उपाध्यक्ष खालिद नजीब सोहरा वर्दी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय में रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि यह रिपोर्ट एक ही मोहल्ले के लोगों की ओर से तैयार की मालूम होती है। यह बहुत शर्मनाक बात है कि पूरी चिनाब घाटी मिजोरम राज्य से भी बड़ी है। क्षेत्र के लिहाज से यहां पहले एक विधानसभा क्षेत्र होता था। अब इसे दो भागों में बांट दिया गया है। क्षेत्र के लिहाज से सबसे बड़ा होने की वजह से यहां 12 विधानसभा सीटें हो सकती थीं। लेकिन, ऐसा किया नहीं गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। तरक्की उनसे हो नहीं रही है। समस्याओं से बचने के लिए वे जो तरीका अपनाते हैं, उसी का इस्तेमाल अब हो रहा है। भाजपा कभी बुरके पर सियासत करती हैं, तो कभी परिसीमन पर। अगर रिपोर्ट को ध्यान से देखा जाए तो एक क्षेत्र के लोगों को कहीं दूर दूसरे क्षेत्र में जोड़ा गया है। जहां उनके रिश्तेदार हैं, उन्हें अपने साथ रखा गया है। अनंतनाग डोडा से जुड़ता है। वहां के लोगों को राजोरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष का कहना था कि परिसीमन में नए विधानसभा क्षेत्र बढ़ाए जाते हैं। इन्होंने पुराने खत्म कर दिए हैं। हर बार कहा जाता है कि जम्मू के साथ नाइंसाफी होती है। अगर आबादी के अनुसार ही विधानसभा क्षेत्र बनाना था, तब भी 2011 की जनगणना के मुताबिक डोडा में चार नई सीट बनती थीं। आयोग को अपनी रिपोर्ट में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed