{"_id":"611d713f8ebc3e79ad28cccf","slug":"protest-crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu241816890","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, एसएचओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, एसएचओ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। मशीन दोमाना में शराब की दुकान खोलने के विरोध में बुधवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इससे एसएचओ के हाथ पर पत्थर लगने से उन्हें चोट लग गई। बुधवार सुबह शराब की दुकान खोलने जब ठेका कर्मी पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने मशीन दोमाना-रैपर रोड पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। इसके साथ टायर भी जलाए गए।
मामला बढ़ता देख एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल, तहसीलदार जम्मू नॉर्थ जय सिंह, एसएचओ दोमाना महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ गया और प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस और लोगों में बीच धक्कामुक्की भी गई। पथराव में एक वाहन का शीशा भी टूट गया और एचएचओ महेश शर्मा के हाथ पर पत्थर लगने से उन्हें चोट लग गई। ठेका कर्मियों के साथ लोगों की हाथापाई में शराब की बोतलें भी टूट गईं। इसके बाद पुलिस ने दुकान का शटर बंद करवा दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
---------
लोग रात को टेंट लगा दुकान के बाहर बैठ गए
विरोध बढ़ता देख देर शाम एसडीएम जम्मू नॉर्थ पवन कोतवाल ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने दुकान को ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली और आश्वासन दिया कि इस मसले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। लेकिन लोगों ने कहा कि टेंट लगाकर रात भर यहां पर पहरा देंगे। लोग दुकान के बाहर टेंट लगाकर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन
---------
प्रदर्शन के दौरान तेज धूप
में दो महिलाएं हुईं बेहोश
प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हो जो शाम तक जारी रहा। दोपहर को तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान दो महिलाएं बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों समझाकर शांत किया। जिसके बाद लोग दुकान से शराब को उठाने की मांग करने लगे। लोगों ने बताया कि शराब की दुकान खुलने से नशेड़ियों की वजह से महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होगी। इससे युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा। मांग उठाई कि प्रशासन शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करे।