फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu city news: protest by PDP

जम्मू: पीडीपी ने किया जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 14 Sep 2023 02:27 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 14 Sep 2023 02:27 PM IST
सार

पीडीपी की युवा विंग ने जम्मू-कश्मीर में कथित 13000 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
jammu city news: protest by PDP
जम्मू में पीडीपी का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की युवा विंग ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जम्मू-कश्मीर में कथित 13000 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली की शक्ल में आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकते वक्त कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


संभागीय अध्यक्ष चौधरी परवेज वफा ने कहा है कि यह विडंबना है कि इतने हजार करोड़ से अधिक के घाटाले के आरोपों पर भाजपा मौन है और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय मुख्य मुखबिर को दंडित किया गया है। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और प्रभावी सार्वजनिक सेवाएं सुनिश्चित करने के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, लेकिन समय बीतने के साथ उन सभी मोर्चों पर भ्रष्टाचार, घोटालों और कुशासन की एक लंबी सूची के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदर्शन में वीरेंद्र, वरिंदर सोनू, रजत गुप्ता, दिलीप बारू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed