{"_id":"65036cdce0bad21f5604453c","slug":"protest-against-pakistan-rspura-news-c-312-1-sjam1007-165-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में गुस्सा, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में गुस्सा, पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार से की पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और पुलिस के एसपी के बलिदान के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा देखने मिल रहा है। इस घटना के विरोध में वीरवार को आरएस पुरा में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता इंद्रजीत सूदन के नेतृत्व में कस्बे के पुराना पिंड चौक में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ जल्द सर्जिकल स्ट्राइक की जाए, और जितने भी आतंकवादी शिविर चल रहे हैं, उन्हें नष्ट किया जाए। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सेना, अर्द्धसैनिकों व पुलिस को निशाना बना रहा है। बुधवार को भी पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में देश के तीन जांबाज अधिकारी शहीद हो गए। यह एक दुखद घटना है। अब समय आ चुका है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए और आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हमारे युवाओं को नशे की तरफ धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। वहीं, दूसरी तरफ लगातार आतंकवाद को भी बढ़ावा देने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि आतंकवाद को जल्द खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाने के साथ बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। प्रदर्शन के दौरान मदन लाल, मोहन चौधरी, ज्योति शर्मा, पवन कुमार, अशोक कुमार, आदि मौजूद थे।