{"_id":"6456b76a89031f394b07e4a7","slug":"protest-against-pakistan-in-rspura-rspura-news-c-10-1-109793-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान में नेस्तनाबूद हों आतंकी शिविर, जम्मू-कश्मीर में भी हो सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान में नेस्तनाबूद हों आतंकी शिविर, जम्मू-कश्मीर में भी हो सफाया
Sun, 07 May 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 07 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। राजोरी के केसरी हिल में आतंकी हमले में पांच जवानों के शहीद होने पर लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को एक्स सर्विसमैन सेल आरएस पुरा इकाई के सदस्यों ने महात्मा गांधी पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, केंद्र सरकार से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने सहित जम्मू-कश्मीर में भी आतंकियों का सफाया करने की अपील की है। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
एक्स सर्विसमैन सेल आरएस पुरा इकाई की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में काफी संख्या में पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और शहीदों को नमन किया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग उठाई गई। पूर्व सैनिक महेश शर्मा, विशंभर सिंह और श्याम सिंह आदि ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन आतंकी गतिविधियों के माध्यम से सैनिकों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले पुंछ के भाटादूड़ियां में भी पांच जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है। इस दौरान शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।