{"_id":"6553df45e7342abef60f4ba4","slug":"protest-against-nagar-nigam-jammu-news-c-10-jam1008-242613-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चुनाव में देरी पर कांग्रेस पार्षदों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चुनाव में देरी पर कांग्रेस पार्षदों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलजी को सौंपा ज्ञापन, जरनल हाउस की बैठकों में भी बात नहीं सुनने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में देरी पर रोष जताया है। उन्होंने अभिनंदन समारोह में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। पार्षद द्वारका चौधरी के अनुसार विधानसभा चुनाव नहीं होने के बाद भी नगर निगम के पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जनता के काम करवाने के लिए भागदौड़ की। अब पार्षदों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है और एक महीने के अंतराल में सरपंचों-पंचों का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोई भी चुना हुआ जनप्रतिनिधि नहीं होगा जो लोगों की बात को आगे रख सके। यह 73वें और 74वें संशोधनों का अपमान है।
ज्ञापन के माध्यम से विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के नियमों की भी अवहेलना हुई है। जरनल हाउस की बैठक हर महीने होनी चाहिए थी, लेकिन 60 में से केवल 22 बैठकें ही हो सकी हैं। इनमें भी विपक्ष की बात को नहीं सुना गया। पार्षद द्वारका चौधरी, प्रीतम चौधरी और भानु महाजन ने जल्द चुनाव करवाने की मांग की।