{"_id":"64cd56119e3716840e0c0d66","slug":"protest-against-electricity-department-samba-news-c-270-1-rmg1001-28-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती को लेकर पूर्व मंत्री कुंडल ने किसानों के साथ उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने सीमावर्ती किसानों के साथ क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार रामगढ़ के माध्यम से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि क्षेत्र में आए दिन 24 घंटे में से 15 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इसके कारण लोग परेशान हैं।
किसानों ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं फीडर का लोड ओवर होने व वोल्टेज कम रहने से पंप जलने सहित कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने सभी फीडरों पर लोड एक समान किए जाने की मांग की। कुंडल ने बताया कि बिजली कटौती के कारण छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आती है। बिजली न होने से नलों में पानी नहीं पा रहा है। इसके अलावा गांव में बिजली का खंभा टूट जाने पर विद्युत विभाग ध्यान नहीं देता। कुंडल ने मांग की कि रामगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के पंपसेट के लिए एक अलग से 10 एमबीए का रेसिविंग स्टेशन अलग से बनाया जाए ताकि कृषि क्षेत्रों में बिजली की समस्या न हो। इसके साथ ही किसानों के पंपसेटों के पुराने बिल माफ किए जाएं। कुंडल और किसानों ने एक स्वर में कहा कि अगर बिजली कटौती का समाधान नहीं किया गया तो सीमावर्ती क्षेत्रों के किसान डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय का घेराव करेंगे।