फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against administration

Jammu News: वृद्धा व विधवा पेंशन न मिलने पर महिलाओं ने उठाई आवाज

विज्ञापन
Protest against administration
आरएस पुरा के मरालिया गांव में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मीरां साहिब। गांव मरालिया में शुक्रवार को समाजसेवी प्रमोद कुमार व कामरेड राकेश कुमार के नेतृत्व में वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन न मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि छह माह पूर्व उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार दस्तावेजों की जांच करवाई है। इसके बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिल रही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

कामरेड ने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद पेंशन जारी करनी चाहिए थी। लेकिन, ऑनलाइन आवेदन करने के छह माह बाद भी पेंशन नहीं मिल पा रही। इनमें कई लोग ऐसे हैं जिनकी दवाई पेंशन पर ही निर्भर है। फिर भी सरकार कोई सुध नहीं ले रही। वहीं, प्रमोद कुमार ने कहा कि पेंशन के बारे में पूछने जब भी समाज कल्याण विभाग कार्यालय जाओ तो वहां से यही जवाब मिलता है कि अभी उनकी पेंशन नहीं लगी। प्रशासन ने बेवजह लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। अगर एक माह में लोगों को पेंशन नहीं मिली तो लोग समाज कल्याण विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर बुजुर्ग कांता देवी, दुर्गा देवी, कृष्णा देवी, रत्नों देवी, शारदा बेबी, आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed