फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against administration

Jammu News: अघोषित बिजली कटौती के चलते लोग सड़क पर उतरने को मजबूर

विज्ञापन
Protest against administration
आरएस पुरा में बिजली-पानी को लेकर डीडीसी सुचेतगढ़ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा - भीषण गर्मी में जीना मुहाल, प्रशासन दे रहा झूठे आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बिजली की लगातार कटौती से लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। कस्बे में सुचेतगढ डीडीसी तरनजीत सिंह टोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को बिजली-पानी को लेकर प्रदर्शन किया गया। महात्मा गांधी पार्क से आरंभ हुआ प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुआ। डीडीसी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से की जा रही अघोषित कटौती और गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। फिर भी प्रशासन सिवाय झूठे आश्वासन के कुछ नहीं दे रहा।
उन्होंने कहा कि गर्मी में बिजली के कट लगने से आम जनता परेशान है, किसानों के खेतों में पानी पहुंचना मुश्किल हो गया है, ट्यूबवेल व पंपसेट बंद पड़े हैं। धान की पनीरी खराब हो रही है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और बिजली विभाग के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। अगर एक सप्ताह में बिजली-पानी की दिक्कतों का समाधान नहीं किया गया तो आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पीपल सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा, सरपंच शशि कुमार और सरपंच शाम लाल भगत ने कहा कि एक ओर बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर एमनेस्टी योजना के अंतर्गत बिजली का बकाया लिया जा रहा है। लेकिन, बिजली नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को पहले अपने जर्जर ढांचे को ठीक करना चाहिए, ताकि गर्मियों में जरूरत के मुताबिक बिजली की आपूर्ति हो सके। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के अनुपस्थिति होने पर आरएस पुरा तहसीलदार शुव अहमद शाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की मोटरों के कनेक्शन जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्र में वर्षो पहले लगे बिजली के तार बदलने और सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed