{"_id":"65dfa9e6e7bf104178048974","slug":"properties-seized-of-four-terrorists-and-two-drug-smugglers-jammu-news-c-10-jam1008-312201-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में चार आतंकियों व दो नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में चार आतंकियों व दो नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क
विज्ञापन
- गांदरबल के चारों दहशतगर्द पीओजेके में बैठ कर आतंकी गतिविधियों का कर रहे संचालन
- पुलिस ने बारामुला में राफियाबाद निवासी सगे भाइयों के मकान, दो मंजिला दुकान कब्जे में ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
श्रीनगर/गांदरबल। कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद व नशे के खिलाफ जारी अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार दहशतगर्दों व दो नशा तस्करों भाइयों की संपत्तियां कुर्क कर लीं।
गांदरबल के कंगन में नायब तहसीलदार ने पुलिस टीम की मौजूदगी में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में छुपे बैठे चार दहशतगर्दों बशीर अहमद भट की एक कनाल एक मरला कृषि भूमि, मेहराजुद्दीन शाह की 19.5 मरला कृषि भूमि, फैयाज अहमद शाह की एक कनाल 6 मरला और 1 कनाल 9 मरला कृषि भूमि, सैफउद्दीन शाह की 1 कनाल 6 मरला भूमि और 1 कनाल नौ मरला कृषि भूमि कुर्क की गई है। इनके खिलाफ कंगन थाने में मामला दर्ज है और सभी इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने दो नशा तस्करों की 60 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस ने बुधवार को बारामुला के रफियाबाद लडूरा इलाके के कुख्यात नशा तस्कर मोहम्मद अयूब शाह और गुलाम मोहम्मद शाह उर्फ गुलशाह के एक मंजिला मकान के साथ और दो मंजिला दुकान को कब्जे में लिया है। इस संपत्ति की कुल कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं। आरोपियों के खिलाफ बारामुला थाने में मामला दर्ज किया गया था।