फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   project

शिवखोड़ी धाम के मजदूर आज करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
project
्ष्री शिवखोड़ी धाम के अधार शिविर रनसू में नारेबाजी करते हुए घोड़ा व पिटठू चालक। - फोटो : REASI
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम में आने वाले यात्रियों को घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सुविधा देने वाले मजदूरों ने मंगलवार को शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने बोर्ड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारी संख्या में मजदूर आधार शिविर में इकट्ठा हुए, और बोर्ड व नायाब तहसीलदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान सुनील शर्मा के साथ मजदूर अशोक सिंह, चरणजीत सिंह, दलीप सिंह, सचिन सिंह, प्रीतम सिंह, आर्शिद शर्मा, सोनू सिंह, जोगिंदर सिंह ने बताया कि पंद्रह मजदूरों के कार्ड ब्लॉक कर दिए गए है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे नशा कर काम करते हैं। कार्रवाई करने से पहले उनको न कोई नोटिस दिया गया, और न ही उनकी कोई चिकित्सकीय जांच हुई।
विज्ञापन

मजदूरों ने कहा कि बोर्ड में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने अपने घोड़े भी ट्रैक पर लगा रखे हैं। इसलिए, मजदूरों पर बिना वजह कार्रवाई हुई है। मजदूरों के धरने प्रदर्शन का पता चलने पर भाजपा के डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। जिस अधिकारी ने भी मजदूरों के साथ नाइंसाफी की है, उस पर कार्रवाई करने की मांग होगी। इस पर नायब तहसीलदार रनसू कमल किशोर ने कहा कि कार्ड ब्लॉक करने की कार्रवाई कानून के तहत की गई है। अगर इस संदर्भ में किसी ने बात करनी है तो उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मजदूर आज करेंगे पूर्ण हड़ताल
15 मजदूरों के कार्ड ब्लॉक करने पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी चालक बुधवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार शाम को मजदूरों और व्यापार मंडल की हुई बैठक में बुधवार को पूर्ण हड़ताल किए जाने की घोषणा की गई। कहा गया कि अधिकारियों पर कार्रवाई न होने और मजदूरों के कार्ड ठीक न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान आधार शिविर रनसू और इसके अंदर आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। रनसू व पैदल ट्रैक पर दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। इस बारे में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।

भड़के घोड़ा व पिटठू चालकों से बात करते हुए ड़ीड़ीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा।

भड़के घोड़ा व पिटठू चालकों से बात करते हुए ड़ीड़ीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed