फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   programme held

पीआईबी सरकार, पत्रकारों और जनता के बीच का पुल है : गुलाम अब्बास

Sat, 16 Sep 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 16 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
programme held
भारतीय जनसंचार संस्थान में सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


जम्मू। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) सरकार, पत्रकारों और जनता के बीच का पुल है। यह प्रतिदिन कई स्थानीय भाषाओं में प्रेस विज्ञप्ति जारी करता है और सरकारी कार्यक्रमों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए कार्य करता है। केंद्रीय संचार ब्यूरो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त निदेशक गुलाम अब्बास शुक्रवार को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में नए बैच के विद्यार्थियों को सत्रारंभ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर आकाशवाणी के पूर्व स्टेशन निदेशक शमिंदर कुमार, जम्मू के डिजिटल इंटरप्रिन्योर दिव्यवासु शर्मा, दूरदर्शन के पूर्व उप निदेशक संजीत खजूरिया, आईआईएमसी के क्षेत्रीय निदेशक प्रोफेसर अनिल सौमित्र और संचालन सह-प्राध्यापक डॉ. दिलीप कुमार ने अपने विचार रखे। सत्रारंभ के दूसरे सत्र में भारतीय जन संचार संस्थान की नवनियुक्त अधिकारी आयुषी पुरी, उप निदेशक (प्रशासन), रवि कुमार, प्रशासनिक सलाहकार और संकाय डॉ. अंशुला गर्ग, सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी पत्रकारिता और यासिर अराफात, सहायक प्रोफेसर, हिंदी पत्रकारिता का क्षेत्रीय निदेशक प्रोफेसर अनिल सौमित्र ने स्वागत किया। इस दौरान प्राध्यापकों में डॉ. अंशुला गर्ग, यासिर अराफात, डॉ. विनीत कुमार, रवि कुमार के साथ संस्थान के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed