{"_id":"65172aaa09cc8e16a90f106a","slug":"program-under-g-twenty-rspura-news-c-312-1-sjam1007-244-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विकास के लिए एक सकारात्मक शक्ति पैदा करने में सक्षम हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विकास के लिए एक सकारात्मक शक्ति पैदा करने में सक्षम हैं युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को प्रेरित करने के लिए जी-20 सम्मेलन पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। युवाओं को प्रेरित करने के लिए जी-20 सम्मेलन पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ऑक्ट्रॉय पोस्ट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत एडीजी बीएसएफ एनएस जंंबाल मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम का आयोजन सहयोग इंडिया के संस्थापक अश्वनी जोजरा की अध्यक्षता में प्रसार भारती व बीएसएफ के सहयोग से किया गया।
मुख्यातिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 सम्मेलन का आयोजन करने का मकसद देश के युवाओं को प्रेरित करना था। युवा विकास के लिए एक सकारात्मक शक्ति पैदा करने में समक्ष हैं। उन्हें ज्ञान और अवसरों के साथ बढ़ने की आवश्यकता होती है। विशेष रूप से युवाओं का उत्पादक अर्थव्यवस्था में योगदान करने के लिए आवश्यक शिक्षा और कौशल प्राप्त करना अति आवश्यक है। उन्हें नौकरी के बाजार तक पहुंच की जरूरत है, जो उन्हें श्रम शक्ति में समाहित कर सके। सहयोग इंडिया के संस्थापक ने कहा कि युवाओं को बेहतर भविष्य के साथ देश की ताकत दुनिया को दिखाने के लिए जी-20 मंच मिला।
इस दौरान कुछ युवाओं ने भी विचार रखे। उन्होंने जी-20 की सफलता से मिली जानकारी के आधार पर देश के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा, ताकि देश विश्व गुरु बन सके। विचार रखने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।