फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Program in Jammu University

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी अहम : एलजी

विज्ञापन
Program in Jammu University
- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा - भारत को वैश्विक नवाचार महाशक्ति के रूप में बना सकती है नारीशक्ति
विज्ञापन


- जम्मू विवि में महिला विज्ञान कांग्रेस में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एलजी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि हमें महिला वैज्ञानिकों और तकनीकी नेताओं पर गर्व है। अंतरिक्ष से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, उद्यमिता से स्वास्थ्य सेवा तक, शिक्षा से नवाचार तक, कृषि से अनुसंधान तक, नारीशक्ति बाधाओं को तोड़ रही है और नई पीढ़ी को प्रेरित कर रही है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भारत को एक वैश्विक नवाचार महाशक्ति के रूप में बना सकती है।
जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के नेतृत्व में विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस लक्ष्य को हासिल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। रविवार को मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित महिला विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जितनी जल्द हम यह समझ जाएं कि समाज की वजह से महिलाएं सशक्त नहीं हो रहीं, बल्कि महिलाओं की वजह से समाज सशक्त हो रहा है।
विज्ञापन

-----
किताबों और फिल्माें में दिखाएं
महिला वैज्ञानिकाें की काबीलियत
जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर उमेश राय को एलजी मनोज सिन्हा ने निर्देश देते हुए दो दिनों के भीतर महिला वैज्ञानिकाें की सूची तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों और उनके विज्ञान पर फिल्म निर्माताओं से संवाद करें, ताकि इनके बारे सबको जानकारी हो, जो युवा पीढ़ी को प्रेरित करे। साथ ही यह भी कहा कि वह किताब लिखने वाले लेखकों से भी बात करें, ताकि किताबों के जरिए इनके में बारे हर कोई जान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
संस्थानों से महिलाएं सशक्त नहीं
महिलाओं से संस्थान सशक्त
उप राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा भ्रम है कि किसी संस्थान की वजह से महिलाएं सशक्त होती है, या फिर किसी भी क्षेत्र की वजह से महिलाएं सशक्त होती हैं। सच्चाई तो यह है कि कोई भी संस्थान, क्षेत्र या समाज महिलाओं की वजह से सशक्त होता है। लिहाजा महिलाओं की जितनी भागीदारी हर जगह होगी, वो जगह उतनी ही मजबूत होगी। इसलिए जम्मू विवि में पीएचडी करने वालों में महिलाओं की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed