{"_id":"609d89058ebc3ea6fc3fb148","slug":"problem-waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu235232779","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से टूटी टहनियां, कई इलाकों में बत्ती गुल, कुछ सड़कें अवरुद्ध रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से टूटी टहनियां, कई इलाकों में बत्ती गुल, कुछ सड़कें अवरुद्ध रहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/दोमाना। जिले में बुधवार देर रात तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि से कई जगहों पर परेशानियां खड़ी हो गईं। पेड़ों की टहनियां बिजली के तार और खंभों पर गिरने से कई इलाकों में वीरवार को बिजली गुल रही। जम्मू के संजय नगर के सेक्टर दो व नानक नगर के कुछ सेक्टर के साथ ग्रामीण क्षेत्र मढ़ के जसवां, परियाल, जाफरचक, सुई आदि इलाकों में बुधवार रात भर बत्ती गुल रही, जो वीरवार दोपहर बाद चालू की गई है।
कई सड़कें भी अवरुद्ध रहीं। जम्मू शहर के कई इलाकों में निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे प्रशासन के प्रबंधों की भी पोल खुलती नजर आ रही है। जनरल जोरावर सिंह चौक के पास सड़क पर दिन भर जलभराव रहा, इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। गांधीनगर इलाके में सड़क के बीच पेड़ की टहनियां टूटने से कई घंटे मार्ग अवरुद्ध रहा।
जम्मू में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश जारी रही। हालांकि वीरवार दोपहर को मौसम साफ हो गया। मौसम के करवट बदलने से जम्मू जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज हुआ। यहां पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
------------
खरीद केंद्रों में तिरपाल से
ढककर भीगने से बचाया गेहूं
उधर, दोमाना और मढ़ क्षेत्र में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्रों में अनाज आसमान तले खुले में पड़ा है। हालांकि खरीद केंद्रों के संचालकों ने समय रहते बारिश से पहले गेहूं की बोरियों को तिरपाल से ढक दिया, इससे गेहूं बारिश में भीगने से बच गया है।
जानकारी के अनुसार मढ़ के खरीद केंद्र में अब तक 2425 क्विंटल अनाज खरीदा गया है। इसमें से 2203 क्विंटल अनाज गोदाम में स्टोर कर लिया गया है। गजनसू मंडी में 3000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, यहां पर 2600 क्विंटल जमा करवा दी गई है। भदरोढ़ मंडी में 2309 क्विंटल गेहूं पहुंचा है, जिसमें से 1020 क्विंटल गोदाम में रखवा दिया गया है। चन्नो चक में 1728 क्विंटल अनाज अब तक पहुंचा है, अब तक 1500 क्विंटल जमा करवा दिया गया है। एसडीएओ अश्विनी जोजरा के मुताबिक हर खरीद केंद्र पर विभाग के अधिकारी तैनात किए गए हैं, वे यहां पर अनाज बेचने वाले किसानों के कागजात की जांच के साथ खरीद-फरोख्त का भी रिकॉर्ड रख रहे, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।