फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

लोअर कार्थोली के पार्क की हालत दयनीय

विज्ञापन
problem
चोरों द्वारा उखाड़े गई लोहे की ग्रिल
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत लोअर कार्थोली के पार्क की हालत काफी दयनीय हो गई है। यह पाक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगता है, जिससे लोगों का इसके साथ काफी महत्व बढ़ जाता है। म्यूनिसिपल कमेटी और प्रशासन इस पार्क की अनदेखी कर रहा है। इसके चलते पार्क में नशेड़ियों का आना जाना आम बात है।
विज्ञापन

पार्क में शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है। लोग पार्क में सैर करने से बचते हैं। वहीं पार्क में आवारा लड़कों का भी जमावड़ा रहता है। पार्क में हुल्लड़ बाजी और मस्ती करते नजर आते हैं। दूसरी ओर पार्क में कूड़े करकट का अंबार लगा है। सफाई न होने से पार्क कूड़ा का जोन बन गया है।
विज्ञापन

पार्क में लगी लोहे की ग्रिल भी उखाड़ कर चोर उचक्के ले जा रहे हैं। बैंच से लोहे की रॉड भी गायब हो रही हैं। पार्क में अंदर जाने के लिए बना गेट चोरों द्वारा उड़ा लिया गया है। पार्क में लगी सोलर लाइट सांसद जुगल किशोर शर्मा द्वारा 2 साल पहले लगवाई गई थी। उसकी हालत भी दयनीय है। सोलर लाइट टेढ़ी होकर नीचे गिर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पार्क जिन सुविधाओं के लिए बनाया गया था उनसे यह वंचित है। इसके विपरीत पार्क में जुआ, नशा, आवारा लड़के लड़कियों का घूमना फिरना लगा रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा यह पार्क प्रशासन और पुलिस की नजरों से वंचित है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो पार्क में आने वाले दिनों में कोई बड़ी वारदात हो सकती है।

-तरसेम सिंह, सरपंच, अपर कार्थोली
---------
पार्क को लेकर पहले भी कई बार शिकायत आई है। मैंने खुद जाकर मुआयना किया है। वाकई इसकी हालत काफी दयनीय है। इसके लिए एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और पुलिस के संज्ञान में भी इस पार्क पर नजर बनाए रखने के लिए कह दिया है। जल्द ही इस बारे में नई योजना बनाई जाएगी। ताकि लोगों के लिए यह सैरगाह बने।
-बचन लाल, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed