फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,traffic,jammu news

पुलिस थानों और चौकियों में पार्किंग की दरकार

विज्ञापन
problem,traffic,jammu news
जम्मू। पुलिस प्रशासन ने सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन खुद के थानों और पुलिस चौकियों में पार्किंग की सुविधा तक नहीं है। ऐसे में जो लोग भी थानों और पुलिस चौकियों में आते हैं, उनको अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। यहां तक कि पुलिस अफसरों और कर्मियों की गाड़ियां भी बाहर खड़ी होती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के थानों और पुलिस चौकियों के बाहर वाहन पार्क रहते हैं, जो कोई भी थाने और पुलिस चौकी में अपना कोई काम करवाने आता है तो उसे वाहन सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में फिर कोई गारंटी नहीं कि वाहन चोरी हो जाए या फिर यातायात पुलिस उसे उठा ले जाए। ------------
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस सब पर कार्रवाई करती है। हां यह सही है कि पुलिस चौकियों और थानों में पार्किंग नहीं है, लेकिन पुलिस जरूरी सेवाओं में आती है, इसलिए अफसरों और कर्मियों के वाहन बाहर सड़क पर भी पार्क करने दिए जाते हैं। सड़क पर आम नागरिक वाहन खड़े नहीं कर सकते, इसे लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव कुमार, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस
---------------
रेहड़ी जोन तो बना दिया, पार्किंग नहीं दे पाया निगम
शाम होते ही सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे वाहन
जम्मू। नगर निगम ने बिक्रम चौक से लास्ट मोड़ तक रेहड़ी जोन तो बना दिया है, लेकिन इसके लिए पार्किंग बनाना भूल गए। आलम यह है कि शुरूआत में सिर्फ 20 से 30 रेहड़ियां लगाने की अनुमति दी गई थी, जिनकी संख्या अब 200 से ज्यादा हो गई है। इसकी वजह से शाम होते ही बिक्रम चौक से सतवारी जाते वक्त सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए गए होते हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। अन्य वाहन चालक और राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। रेहड़ी जोन में खाने-पीने के लिए बड़ी तादाद में लोग आते हैं, लेकिन पार्किंग सुविधा न होने से सड़क पर ही वाहन लगा देते हैं। एसएसपी का कहना है कि नगर निगम ने रेहड़ी जोन तो बनाया है, लेकिन पार्किंग नहीं है। इसे लेकर नगर निगम से बात की जाएगी।

--------
रेहड़ी जोन के पीछे एक नाला है। इस नाले को कवर किया जाएगा और सभी रेहड़ियां नाले के ऊपर लगाई जाएंगी। इसके बाद सामने का हिस्सा खाली हो जाएगा। यहां पर वाहनों को पार्क किया जा सकेगा और इससे सड़कों पर लगने वाले वाहनों से निजात मिल जाएगी। रेहड़ी जोन के पास ऐसी कोई जगह ही नहीं कि यहां पर पार्किंग बनाई जा सके।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed