{"_id":"63c6a8505bdfdd2343481a92","slug":"problem-supply-oddice-rspura-news-c-10-1-26061-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आय प्रमाण पत्र नहीं बनने से स्कॉलरशिप से वंचित हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आय प्रमाण पत्र नहीं बनने से स्कॉलरशिप से वंचित हो रहे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। आय प्रमाणपत्र नहीं बन पाने से सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप फार्म भरने से वंचित रहना पड़ रहा है। सरकारी स्कूल में इस समय स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकता के तौर पर अन्य दस्तावेज के साथ आय प्रमाणपत्र का होना भी जरूरी है। जिन बच्चों के माता-पिता के राशन कार्ड अभी तक अलग नहीं हो पाए हैं, उनके लिए आय प्रमाणपत्र बनवा पाना समस्या बन गया है।
राजस्व विभाग की तरफ से राशन कार्ड के हिसाब से ही आय प्रमाणपत्र बनाया जाता है, जिसके कारण संयुक्त रूप से बने राशन कार्ड में बच्चे आय प्रमाणपत्र के दायरे में आ तो रहे हैं, लेकिन उनके परिवार की आय सदस्यों के हिसाब से ज्यादा बन रही है। इसके चलते अलग राशन कार्ड न होने से उनका आय प्रमाणपत्र उनके पिता की आय को ज्यादा दर्शा रहा है, जिससे वह स्कॉलरशिप के भागीदार नहीं बन पा रहे हैं।
सही आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बच्चों के माता-पिता का राशन कार्ड अलग होना चाहिए। इसके चलते उनका आय प्रमाणपत्र बन सकता है, लेकिन राशन कार्ड घर के मुख्य सदस्य से अलग करने के लिए या अपना अलग राशन कार्ड बनाने के लिए डेढ़ साल से इस मुद्दे पर काम नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर तहसील आपूर्ति अधिकारी सुचेतगढ़ चंद्रशेखर ने बताया कि डेढ़ साल से राशन कार्ड में विभाजन की प्रक्रिया ठप है, जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही विभाजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लोगों के राशन कार्ड बन जाएंगे।