फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,security

अति संवेदनशील जम्मू स्टेशन के पिछले हिस्से में नहीं दीवार

विज्ञापन
problem,security
जम्मू। अति संवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वीरवार को स्टेशन परिसर में विस्फोटक मिलना व्यवस्था में चूक को दर्शाता है। रेलवे स्टेशन के पिछले हिस्से में कोई सुरक्षा दीवार नहीं है, जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नरवाल के रास्ते आसानी से स्टेशन परिसर में घुस सकता है।
विज्ञापन

दो आतंकी हमले झेल चुके जम्मू रेलवे स्टेशन पर लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो रास्तों से पहुंचा जा सकता है। मुख्य प्रवेश द्वार के साथ नरवाल की तरफ से भी एक रास्ता है। झाड़ियां और पेड़ अधिक होने से कोई भी इनकी आड़ में स्टेशन में आसानी से घुस सकता है। लंबे समय से इस तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। बीते दिनों जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले और इसके बाद बार-बार ड्रोन देखे जाने के बावजूद यात्रियों से भरे रहने वाले रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की जा रही। जम्मू रेलवे स्टेशन से रोजाना 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं और 28 से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन को सुरक्षा से संबंधित हर संभव बारीकियों पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed