फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,samba news,mobile signal

सीमावर्ती गांवों में मोबाइल सिग्नल न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
problem,samba news,mobile signal
आरएस पुरा। उपजिले के सीमावर्ती गांवों में मोबाइल सिग्नल न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सीमांत गांव घराना के सरपंच गुरदयाल सिंह का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल सेवा ठप होने से ग्रामीण अपने सगे-संबंधियों से बात नहीं कर पाते। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सरकार को इसका समाधान करना चाहिए। कहा कि रात के समय किसी प्रकार की घटना होने पर स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दे पाना भी मुश्किल हो जाता है। सुचेतगढ़ पंचायत के पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल भगत ने कहा कि पहले कई लोगों ने बिना वायर के टेलीफोन सेवा प्राप्त की थी, लेकिन इसका सिग्नल कमजोर होने से कोई लाभ नहीं मिला। अब मोबाइल सिग्नल भी नहीं आता। अब्दुल्लियां गांव के पूर्व सरपंच वचन लाल का कहना है कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया का ख्वाब देख रही है, लेकिन सीमावर्ती ग्रामीणों को मोबाइल सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनके गांवों में कई बार पाकिस्तान का सिग्नल आ जाता है। सुरक्षा के लिए सरकार ने सिग्नल रेंज कम की है। लोगों ने मांग की कि सरकार इस समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed