{"_id":"617d943d01ecaa168f0f8e8a","slug":"problem-samba-news-jmu246936934","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर शिकंजा कसने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर शिकंजा कसने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे में त्योहारी सीजन के चलते बाजार में मिठाई की काफी मांग है। कुछ दुकानदार मिलावटी मिठाई बेच कर मोटी कमाई कर रहे हैं। आम लोगों तक अच्छी गुणवत्ता की मिठाई नहीं पहुंच रही है। हालांकि दुकानदारों द्वारा मिठाइ के दाम अच्छी गुणवत्ता की मिठाई के बराबर लिए जा रहे हैं।
इसको लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी दिलबाग सिंह, राकेश कुमार, सतपाल, सुरिंद्र सिंह आदि ने बताया कि बाजारों में मिठाई की भरमार है, लेकिन बाजार में हलवाइयों द्वारा अधिक कमाई के लालच में मिलावटी मिठाई बेची जा रही है। जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाए। मिठाई के नमूने लिए जाएं, ताकि दीपावली पर मिलावटी मिठाई की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोका जा सके।
--------------
जिला प्रशासन की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग, मापतौल विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। गत दिनों भी बाजार में टीम के सदस्यों ने खाद्य पदार्थों की जांच की। कई स्थानों से सैंपल भी लिए थे।
विज्ञापन
-राम पाल शर्मा, तहसीलदार, सांबा