फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,samba news,drugs problem

जिले में बढ़ी नशा तस्करी, नशे के लिए युवा कर रहे चोरी

विज्ञापन
problem,samba news,drugs problem
सांबा। जिले में नशे की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं के साथ नाबालिग और युवतियां भी इस दलदल में फंस रहे हैं। नशे की पूर्ति के लिए कई युवा चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। कैली मंडी के सरपंच रविंद्र सिंह लबलू, नायब सरपंच समलाह थोडू राम, सीमावर्ती गांव के राजेश कुमार आदि ने बताया कि जिले में नशा तस्कर बेखौफ नशे की सप्लाई कर रहे हैं। तस्करों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ लोग पंजाब से नशे की खेप मंगवाकर युवाओं को बेच रहे हैं, जो आगे स्कूली छात्रों को इस दलदल में धकेल रहे हैं। यही नहीं कॉलेज की कुछ युवतियां भी नशे की लत में पड़ रही हैं। उक्त लोगों के अनुसार पहले पहाड़ी गावों में चोरी की वारदातें बुहत कम होती थीं और लोग सुरक्षित थे। अब नशे के दलदल में फंसे युवा चोरियां कर रहे हैं। बीते दिनों सुंब कसबे के मटकोली में तीन चोरियां हुईं है, एक मंदिर की गोलक तक तोड़ दी गई। दो युवकों को इस दौरान पकड़ा गया था। दोनों ने नशा कर रखा था। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया था कि नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की थी। उधर, सीमावर्ती तहसील राजपुरा के गांव मंगुचक में बीते दिन एक किसान के स्टोर से युवक ने 40 लीटर डीजल चुरा लिया। एक अन्य ग्रामीण के घर से संदूक चुरा लिया गया। अब नशा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जो चिंता का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

------
निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई की मांग
वहीं, जिले में बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा बिना अनुमति खोले गए नशा मुक्ति केंद्र भी परेशानी का कारण बन गए हैं। बीते दिनों सुचैनी क्षेत्र में बाहरी राज्य के कुछ लोगों ने नशा मुक्ती केंद्र खोला था। उस समय दो दर्जन लोग उक्त केंद्र में थे। वहां पर उत्पीड़न सहने वाले दो युवक दीवार फांदकर फरार हो गए थे, जिनमें से एक का शव बरामद हुआ था, जिस पर गुस्साए लोगों ने नशा मुक्ती केंद्र में तोड़फोड़ की थी। इसके प्रबंधक पहले ही भाग गए थे। लोगों ने निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई के साथ सरकार से सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नशे तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवाओं को जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रम किए जाएंगे। जिला पुलिस की ओर से गुढ़ा सलाथियां में सरकारी स्कूल की इमारत में एक नशा मुक्ति केंद्र खोला गया था। इमारत की खस्ताहालत के कारण वहां पर केंद्र शुरू नहीं हो पाया। इस केंद्र को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जाएगी

- राजेश शर्मा, एसएसपी सांबा
------
रामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में बीते माह नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव वल्याण ने किया था। एक माह के भीतर कुल तीन ही युवक यहां नशा छुड़ाने के लिए पहुंचे, जिनकी काउंसलिंग की गई है। यदि कोई अधिक नशे का आदी आता है तो उसे पुरखू (जम्मू) के नशा मुक्ति केंद्र में भेज दिया जाता है।
डॉ. लखविंद्र सिंह, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed