फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

नियमो की अनदेखी कर विक रही कृषि योग्या भूमि

विज्ञापन
problem
नियआरएस पुरा। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से मानकों को ताक में रखकर अवैध रूप से कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। उपजिला में कई स्थानों पर कृषि योग्य भूमि पर धड़ल्ले से प्लाट काट कर बेचे जा रहे हैं। जिस प्रकार कृषि भूमि बेची जा रही, उससे आने वाले कृषि क्षेत्र सिमट जाएगा। क्षेत्र में सक्रिय प्रॉपर्टी डीलर इस अवैध धंधे में सरकार को एक रुपये का भी राजस्व नहीं दे रहे हैं। अगर अवैध तरह से भूमि उपयोग की जांच की जाए तो कई अधिकारी चपेट में आएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरएस पुरा क्षेत्र की बासमती चावल दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बिना किसी रोक-टोक के कृषि भूमि जिस तरह से बेची जा रही है वो आने वाले समय बासमती के उत्पादन पर असर डाल सकता है। प्रॉपर्टी डीलर से जुडे़ लोग उपजिला के विभिन्न गांवों में सस्ते में कृषि भूमि खरीद कर अधिकारियों से मिलकर उपयोग बदल रहे हैं। मानकों को ताक में रखकर बना प्लॉट काटकर बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भू माफिया इस धंधे से जुड़े हैं। काफी समय से राजस्व विभाग द्वारा कृषि योग्य भूमि बेचे जाने पर रोक न लगाने के कारण इस कारोबार में काफी तेजी आई है। भूमि बेचे जाने से सरकार को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि गत दिनों जिलाधीश जम्मू अंशुल गर्ग के मीरां साहिब में एक कार्यक्रम में आने पर कृषि योग्य जमीन बेचने पर उन्होंने कहा था कि इसकी जांच कराई जाएगी, पिछले एक वर्ष में कितनी कृषि योग्या भूमि बेची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्षेत्र में ऐसी सभी अवैध कालोनियां या फिर भूमि का उपयोग बदला गया है। उनकी सूची बनाई जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-गनदीप कुमार, तहसीलदार, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed