{"_id":"5fa98abc8ebc3eefb908b0b3","slug":"problem-reasi-news-jmu2225442170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल गलियों से नगरवासियों को लग रही ठोकरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल गलियों से नगरवासियों को लग रही ठोकरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगर की कई प्रमुख गलियों की हालत काफी खराब है, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सहित पार्षदों से उनकी सुध लेकर स्थिति सुधारने की मांग की है।
नगर के वार्ड तीन नयी बस्ती मोहल्ले की मुख्य गली के बीचोंबीच गड्ढा पड़ा हुआ है, जिससे हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। गली छोटी होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। वहीं, वार्ड चार के मुख्य बाजार से रामगली की तरफ जाने वाली गली की टाइल उखड़ चुकी हैं। पानी होने के कारण हमेशा कपड़े गंदे होने का भय रहता है। वार्ड पांच ओपन एयर थियेटर के पीछे मुस्लिम मोहल्ले की तरफ जाने वाली गली की हालत भी खराब है। नालियों के ऊपर लगी टाइल उखड़ चुकी है। नाली छोटी होने के कारण गंदगी नाली से बाहर बहती रहती है। इससे गली से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने बताया कि नगर की गलियों के विकास के लिए 19 टेंडर निकाले थे, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया। वार्ड तीन, चार व पांच की कुछ गलियां भी उनमें शामिल हैं। जैसे ही कोई ठेकेदार टेंडर भर कर काम लेता है उसके बाद विकास करवा दिया जाएगा।