फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem of reservation in railways tickets on Holi despite special trains from jammu

जम्मूः स्पेशल ट्रेनों के बावजूद होली पर आरक्षित टिकटों के लिए मारामारी

Thu, 05 Mar 2020 12:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
problem of reservation in railways tickets on Holi despite special trains from jammu
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होली पर्व के एक सप्ताह पहले ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए मारामारी चल रही है। होली पर उत्तर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रही है। जम्मू और कटड़ा से यूपी, बिहार और दिल्ली जाने वाले स्पेशल और रोजमर्रा की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इन दिनों जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वेटिंग हॉल से लेकर प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों का तांता लगा है।

विज्ञापन


जम्मू और आसपास के जिलों में काम करने वाले बाहरी राज्यों के लोग होली पर घर जाते हैं। ऐसे में इन दिनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर यात्री जरनल बोगी में भी सफर कर रहे हैं। कुछ यात्री तत्काल टिकट लेने के लिए तड़के सुबह की स्टेशन पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन


जम्मू से प्रतिदिन वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा में आठ मार्च तक वेटिंग है, वहीं जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस में दस मार्च तक वेटिंग है। राजधानी, वंदे भारत आदि ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है। होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों का परिचालन भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed