{"_id":"6285596c0f9d4c5dfa1cb6dc","slug":"problem-jammu-news-water-jammu-city-news-jmu260097576","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा से पहले वाटर कूलरों में मिलेगा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा से पहले वाटर कूलरों में मिलेगा ठंडा पानी
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम अमरनाथ यात्रा से पहले मंदिरों के शहर में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत करवाएगा। शहर में 600 से ज्यादा वाटर कूलर हैं, जिनमें अधिकतर खराब हैं, कइयों की सफाई नहीं हुई है। अब इसके लिए एक जून से नगर निगम काम शुरू करेगा।
अमरनाथ यात्रा के दौरान देशभर से श्रद्धालु आते हैं। भगवती नगर से यात्रा शुरू होती है। इसके अलावा सरस्वती धाम और कालिका धाम में भी श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की जाती है। इनके लिए हर स्थान पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि बस स्टैंड, ज्यूल चौक, पक्का डंगा समेत कई जगहों में वाटर कूलर खराब पड़े हैं। नगर निगम के पदाधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक जून से वाटर कूलरों की हालत सुधारने का काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम के सचिव अतुल गुप्ता ने कहा इस काम को प्राथमिकता से करवाया जाएगा।
शहर में लगे हर वाटर कूलर की सफाई और मरम्मत करवाई जा रही है। अमरनाथ यात्रा से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। बाबा बर्फानी के भक्तों के साथ शहरवासियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम