{"_id":"60511ecc8ebc3e5921586fb4","slug":"problem-jammu-news-water-jammu-city-news-jmu231461593","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटोली में व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटोली में व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
दोमाना। वार्ड-65 के पटोली में जलशक्ति विभाग की पाइल लाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। करीब 15 साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से टूट चुकी है, जिसे विभाग के अधिकारी ठीक करने की जहमत नहीं उठाते। जब भी समस्या बताई जाती है तो कर्मचारी आकर फटी पाइप को बोरी से ढक देते हैं, जिससे कि लीकेज किसी को दिखाई न दे।
स्थानीय निवासी हंसराज, रमेश, तरसेम शर्मा, राजकुमार, अशोक कुमार आदि ने बताया कि बीते करीब दो साल से पटोली हाईवे के किनारे कई जगह से पाइप फटने से पानी व्यर्थ बह जाता है। लीकेज के कारण कई मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। जो मिलता है भी मटमैला होता है, क्योंकि इसमें मिट्टी घुलकर आती है। कहा कि तीन-चार जगह से पाइप टूटी हुई है। इसकी शिकायत कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। उन्होंने जल्द समस्या हल करने की मांग की है।
----------
समस्या के बारे में अभी जानकारी नहीं है, इस मामले की जांच करवाकर पानी की लीकेज ठीक करने के मुलाजिमों को निर्देश दिए जाएंगे। लोगों की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
हरि भूषण, एक्सईएन जलशक्ति विभाग, शहरी क्षेत्र जम्मू