फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news

ऑटो में वसूला जा रहा मनमाना किराया

विज्ञापन
problem,jammu news
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पेट्रोल-डीजल के लगातर बढ़ते दाम ने शहरवासियों और पर्यटकों के लिए ऑटो का सफर भी महंगा कर दिया है। शहर में हर ऑटो रूट पर किराया निर्धारित किराये से चार गुना वसूला जा रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 300 से 350 रुपये, जबकि बस स्टैंड के लिए 200 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में ऑटो चालकों का किराया तय है, लेकिन आज तक विभाग इसे लागू नहीं करवा पाया है। मीटर डाउन पहले दो किमी तक 39, जबकि उसके बाद प्रति किलोमीटर तक 17 रुपये तय किए हैं। अधिकांश ऑटो चालक मीटर पर चलने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि मीटर पर चलेंगे तो पेट्रोल का खर्च भी नहीं निकाल पाएंगे। ऑटो चालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। शहर में 100 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है, उसमें 20 रुपये का अलग से तेल डलवाना पड़ता है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिक्रम चौक से रेलवे स्टेशन तक ऑटो में आए सूर्य प्रकाश ने बताया कि 150 रुपये किराया लिया है। मेडिकल कॉलेज बख्शीनगर से शालामार अस्पताल तक 100 से 200 रुपये किराया लिया जा रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चालक बोले, पेट्रोल-डीजल महंगा
ऑटो चालकों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन स्टैंड पर 20 के करीब ऑटो हैं, लेकिन दिन में दो ही फेरे मिल पाते हैं। उनको ट्रेन से आने वाले यात्रियों पर निर्भर रहना पड़ता है। ट्रेनें तो आ रही हैं, लेकिन यात्री बहुत कम हैं। कुछ लोग तो महंगाई के कारण भी ऑटो में नहीं बैठते। हालात काफी खराब हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती होनी चाहिए।
बच्चन लाल, ऑटो चालक, जम्मू
--
खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, सरकारी कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ा, लेकिन आम लोगों पर महंगाई थोपी जा रही है। ऑटो वालों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। काम नहीं होने की वजह से कुछ ऑटो चालकों ने तो स्टैंड पर आना ही छोड़ दिया है। टोकन टैक्स, रोड टैक्स, आरसी की फीस सहित अन्य गाड़ी से जुड़े कार्य महंगे हुए हैं। दिन में औसतन एक फेरा कभी-कभी दो फेरे लग पाते हैं।

सुभाष कुमार, ऑटो चालक, जम्मू
--------
- ट्रांसपोर्टरों की समस्याएं हल करें एलजी
वीरवार को ऑल जेके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें लगातार बढ़ रहे पट्रोल-डीजल के दाम पर चिंता व्यक्त की गई और सरकार से इन्हें कम करने की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि सरकार से टोकन टैक्स, पैसेंजर टैक्स, इंट्रस्ट और इंश्योरेंस की फीस माफ करने की भी मांग उठाई गई है। उन्होंने उप राज्यपाल से ट्रांसपोर्टर की समस्याएं हल करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed