फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,electercity

परयाल में बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण

विज्ञापन
problem,jammu news,electercity
दोमाना। मढ़ की जसवां पंचायत के गांव परयाल में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। यहां आधे घंटे के बाद बिजली कट लग रहे हैं। वीरवार को इसके विरोध ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जनक सिंह, पूर्ण चंद, तोषी देवी, सुमन देवी, सुशील भगत, मनीष ठाकुर, धनवीर ठाकुर, योगेश सिंह आदि लोगों ने बताया कि गर्मी के बीच बिजली कटौती खूब पसीने छुड़ा रही है। बुधवार रात को भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। आधे घंटे बाद कट लगते रहे। उनके गांव में लाइन भी सिंगल फेज की डाली गई है, लो वोल्टेज के कारण पंखा तो दूर बल्ब तक नहीं जल पाते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव में 100 से अधिक घरों की बिजली कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर ही निर्भर है। लोड बढ़ते ही ट्रांसफार्मर जल जाता है, जिससे गर्मी के बीच रातें घरों की छतों पर काटनी पड़ती है। वीरवार को भी बिजली कटौती जारी रही। थोड़ी सी हवा चलने या बारिश होने पर भी घंटों तक बंद रहती है बिजली। वोल्टेज घटने-बढ़ने से बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या बताई गई, लेकिन समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कानाचक की बजाय मढ़
स्टेशन से सप्लाई देने की मांग
लोगों ने बताया कि सुबह ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहती है। अधिकारी इसका कारण बिजली चोरी और लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों का ओवरहीट होना बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी बिजली को कानाचक स्टेशन से काटकर मढ़ स्टेशन से सप्लाई दी जाए।

-----
बिजली की समस्या ध्यान में नहीं है, शुक्रवार को जांच के लिए मुलाजिमों को गांव में भेजा जाएगा। ग्रामीणों को आ रही समस्या के बारे में जानकर इसका समाधान करवाया जाएगा।
अनिल काचरू, एक्सइएन, बिजली निगम, मढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed