{"_id":"619e9b2e917f1949d147944f","slug":"problem-jammu-kashmir-teachers-terminate-jammu-city-news-jmu2485241101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: जम्मू-कश्मीर में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, तीन दिन में छह शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: जम्मू-कश्मीर में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, तीन दिन में छह शिक्षक बर्खास्त
Thu, 25 Nov 2021 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:36 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ उपराज्यपाल प्रशासन सख्त हो गया है। प्रदेश में लंबे समय से गैरहाजिर रहने वालों शिक्षकों की पहचान करने के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है। प्रशासन ने तीन दिन में छह शिक्षकों की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं।
विज्ञापन
teacher
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू। प्रदेश शिक्षा विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर शिक्षकों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की जांच के लिए कमेटी बनाई है, जो गैरहाजिर शिक्षकों की सूची बना रही है, जिसके तहत कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में कई शिक्षकों पर गाज गिर सकती है। इस कार्रवाई के तहत बीते तीन दिन में कश्मीर संभाग में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे छह शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त किया है।
कश्मीर में आतंकवाद और खराब माहौल की आड़ में बड़ी संख्या में शिक्षक बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं। कार्रवाई के लिए विभाग ऐसे शिक्षकों की सूची जुटा रहा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने जिन छह शिक्षकों को बर्खास्त किया है वे पांच से छह वर्षों तक ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे।
इन पर 1965 के जेएंडके सिविल सर्विस नियम वॉल्यूम ए के अनुच्छेद 113 के तहत कार्रवाई की गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय श्रीनगर के निदेशक तसद्दुक मीर हुसैन मीर ने कहा कि नौकरी से हटाए कई बार ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया, लेकिन इनके द्वारा ऐसा नहीं करने पर इनपर कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
आतंकवाद सहित अन्य मामलों में शिक्षक संलिप्तता पर हो रही जांच
शिक्षकों की आतंकवाद, अपराध और फर्जी डिग्री के मामले में संलिप्तता पर नजर रखी जा रही है। कश्मीर संभाग में बीते दिनों सरकार ने ऐसे ही मामले में प्रिंसिपल और शिक्षकों को बर्खास्त किया था। इसके साथ ही विभाग पिछले दिनों पीएम पैकेज के तहत तैनात एक शिक्षक को फर्जी मार्क्सशीट देने पर बर्खास्त किया था।
ये शिक्षक हुए बर्खास्त

- मिडल स्कूल पीर मोहल्ला (बारामुला) में तैनात रूबिना ककरू
- ब्वॉयज हाई सेकेंडरी स्कूल नुनर (गांदरबल) में तैनात वसीम गुल
- मिडल स्कूल मोरन टंगवारी (बारामुला) में तैनात अल्का टाक
- ब्वॉयज हाई सेकेंडरी स्कूल सिंहपोर में तैनात जमीला अख्तर
- ब्वॉयज हाई सेकेंडरी सौरा (श्रीनगर) में तैनात निगहत हुसैन
- हायर सेकेंडरी स्कूल दलवच (अनंतनाग) में तैनात अजय भट्ट