{"_id":"62b4cc99d097771c09378372","slug":"problem-jammu-city-news-jmu262549871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे बंद होने से जम्मू फंसे हजारों यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे बंद होने से जम्मू फंसे हजारों यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के घाटी जाने वाले हजारों यात्री जम्मू में फंसे है। बस स्टैंड में सहित अन्य स्थानों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाले वाहन तीन दिनों से जम्मू में खड़े हैं। वहीं, कई यात्री हवाई मार्ग से घाटी पहुंच रहे है।
जम्मू से कश्मीर के लिए रोजाना हजारों यात्री सफर करते है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक भी शामिल हैं। घाटी में धान की रोपाई होने वाली है। ऐसे में अन्य राज्यों से हजारों श्रमिक घाटी जाते हैं। तीन दिनों से हाईवे बंद होने से श्रमिक जम्मू में फंसे हैं। बिहार निवासी रहमान रियाज ने बताया कि कुपवाड़ा जाना है, लेकिन हाईवे बंद होने के कारण दो दिनों से बस स्टैंड पर ही फंसा हूं। अब कुपवाड़ा जाने तक का ही किराया बचा है। अगर शुक्रवार तक कुपवाड़ा नहीं पहुंचा तो गाड़ी का किराया भी खर्च हो जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के बीच चलने वाले टैक्सी चालक रियाज नूर ने बताया कि दो दिन से जम्मू में हैं। सड़क की हालात काफी खस्ता है। आगे जाने में जान और वाहन दोनों को नुकसान होने का खतरा है। पूरी तरह से सड़क खुलने के बाद ही घाटी की तरफ जाना होगा। अभी पर्यटन सीजन है। जम्मू से काफी संख्या में पर्यटक घाटी जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग बहाल हो जाएगा।