{"_id":"61bcf6cfef825f501826b117","slug":"problem-jammu-city-news-jmu250041799","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग का भगवान ही मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग का भगवान ही मालिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली समझ से परे है। कई स्थानों पर सड़कों की हालत खराब है तो वहीं कई जगह दो से तीन माह पहले डाली गई तारकोल को फिर से उखाड़ा गया और फिर से ब्लैक टॉपिंग की तैयारी है। यह मामला यूनिवर्सिटी रोड का है जहां सितंबर माह में तारकोल डाली गई थी, लेकिन अब कुछ हिस्सों से फिर से तारकोल को उखाड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पहले आनन-फानन में तारकोल डालने की बात सामने आई है जिसमें कई खामियां पाई गई हैं। अब दो-तीन दिन में दोबारा से तारकोल बिछाई जाएगी। पहले सड़क समतल नहीं हो पाई थी। अब तारकोल उखाड़ी गई है।
यहां पर अभी तक दो बार तारकोल बिछ चुकी है। लाखों रुपये लोक निर्माण विभाग के खर्च हो चुके हैं। अब फिर से सरकारी खजाने को चूना लगाया जाएगा। उधर, बिक्रम चौक से बेेलीचराना सड़क में अरबन इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई की थी, लेकिन अभी तक तारकोल नहीं बिछ पाई है। रायपुर-सतवारी सड़क का भी हाल बेहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। यहां पर तारकोल नहीं बिछ पाई है। नरवाल-बाहु प्लाजा सड़क में भी गड्ढे पड़े हैं जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं हादसे भी हो रहे हैं। छन्नी रामा सड़क में तारकोल और पत्थर निकल चुके हैं। इन खस्ताहाल सड़कों में अभी तक तारकोल नहीं बिछ पाई है।
लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया है। जल्द ही तारकोल बिछाई जाएगी। इस बारे में जरूरी कार्रवाई भी की जा चुकी है।
- राकेस गुप्ता, एक्सईएन, यूईईडी जम्मू