फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

सीतली प्लांट के पाइप फटने से सड़क पर आया पहाड़ का मलबा

विज्ञापन
problem
जम्मू। पुराने शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले सीतली प्लांट के पाइप फटने से पंजतीर्थी और सिद्धड़ा सड़क पर कीचड़ जमा होने से देर शाम तक यातायात बाधित रहा। इस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मार्ग से होकर ही गंतव्य की ओर जाना पड़ा है। वहीं, पाइप फटने से सोमवार को शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, यह पाइपें मांडा पहाड़ों के बीचों बीचों डाली गई हैं। पाइपें फटने से पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया। सुबह साढ़े चार बजे के बाद रविवार को देर शाम तक यातायात बंद रहा। बाद में मलबा हटा कर इसे बहाल किया गया। हालांकि इसकी वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। लेकिन सोमवार को पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। क्योंकि अभी तक पूरी तरह से पाइपों को ठीक नहीं किया जा सका है। इस कारण सोमवार को शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के अधिकतर लोग जम्मू से श्रीनगर और जम्मू से पठानकोट हाइवे के लिए उक्त मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह मार्ग बंद होने से जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को मांडा पार्क से डायवर्ट किया गया। वहीं, सिद्धड के पास पंजतीर्थी आने वाले रोड को बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सीतली पेयजल प्लांट की कुछ पाइप फट गईं। इस वजह सेे पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कारणों से पाइपें लीक हुई हैं। इस वजह से कीचड़ के साथ मलबा सड़क पर आ गया। विभाग की तकनीकी टीम पाइप की मरम्मत में लगी है। रविवार की सप्लाई हो चुकी थी। सोमवार को कुछ दिक्कत आ सकती है। लेकिन इसके पहले इसे ठीक कर लिया जाएगा। देर शाम को उक्त मार्ग पर पड़ा मलबा हटा कर यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है।
- विजय कुमार, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed