फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

टारगेट दो करोड़, वसूले गए मात्र 50 लाख

विज्ञापन
problem
जम्मू। नगर निगम को डोर-टू डोर कचरा एकत्रित करने पर लोग शुल्क अदा नहीं कर रहे। इस साल पचास लाख रुपये ही वसूले गए हैं, जबकि सालाना शुल्क दो करोड़ के करीब आना चाहिए था। अब निगम लोगों को दोबारा रिमाइंडर भेज रहा है। साथ ही कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। मौजूदा समय में शुल्क को लोग सुपरवाइजर, एमसी कार्यालय या फिर ऑनलाइन भी अदा कर सकते हैं। शहर के कई इलाकों में घरों से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने 100 रुपये प्रति माह शुल्क लगाया है। शुल्क को कर्मचारियों की पगार और अन्य कामों पर खर्च किया जाता है। कुछ मोहल्लों से रेवेन्यू न आने से कर्मचारियों ने काम करना ही छोड़ दिया है। इन इलाकों में कचरा घरों से नहीं उठाया जा रहा है। अब फिर से शुल्क अदा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है। शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

-----------
लोग कूड़ा शुल्क अदा नहीं कर रहे। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। घरों से कचरा एकत्रित होने से शहर साफ-सुथरा रहेगा।
- सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम
------
शुल्क लोगों को हर हाल में देना होगा। इसके लिए रिमाइंडर के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है। योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।
- बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed