फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

क्राइम ब्रांच के थाने में शिकायत को पहुंचने में लगता है पूरा दिन

विज्ञापन
problem
जम्मू। प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों के लिए हैं, जिन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए जम्मू आना पड़ता है, इसमें पूरा एक दिन लग जाता है, क्योंकि पूरे प्रदेश में क्राइम ब्रांच के दो ही थाने हैं। एक जम्मू और दूसरा श्रीनगर में। जम्मू और श्रीनगर में एसएसपी क्राइम ब्रांच को जम्मू और कश्मीर संभाग का कार्यभार देखना पड़ता है। 1978 में क्राइम ब्रांच का गठन हुआ था। तबसे दो ही थाने काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यदि किसी को क्राइम ब्रांच के पास शिकायत करनी हो तो उसे क्राइम ब्रांच के कार्यालय में आना पड़ता है। जम्मू जिले के लोगों के लिए तो यह नजदीक पड़ता है, लेकिन किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, डोडा, कठुआ जैसे जिलों के लोगों का पूरा दिन क्राइम ब्रांच तक पहुंचने में लग जाता है। क्राइम ब्रांच के एसएसपी का कहना है कि फिलहाल तो क्राइम ब्रांच का कोई नया थाना बनाने का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि क्राइम ब्रांच के पास बड़े धोखाधड़ी के मामले ही आते हैं। छोटे मोटे मामले जिला स्तर पर ही सुलझा लिए जाते हैं।
विज्ञापन

यही हाल साइबर थानों का
यही हाल प्रदेश के साइबर थानों का भी है। मौजूदा समय में ऑनलाइन ठगी के बहुत से मामले सामने आते हैं। साइबर पुलिस के पास हर महीने 40 से 50 शिकायतें आती हैं, लेकिन इन शिकायतों का निवारण करने के लिए जम्मू और श्रीनगर दोनों में एक-एक थाना है और यहां भी एसएसपी स्तर के अधिकारी को दस-दस जिलों का काम देखना पड़ता है। साइबर पुलिस एसएसपी नरेश कुमार का कहना है कि वैसे तो ऑनलाइन शिकायतें भी लोग दर्ज करा सकते हैं। लिखित में भी कई लोग शिकायतें करके जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed