{"_id":"5f554b118ebc3e6a0645012f","slug":"problem-jammu-city-news-jmu218132290","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा संयत्र केंद्र के लिए छह माह बाद भी नहीं मिली कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा संयत्र केंद्र के लिए छह माह बाद भी नहीं मिली कंपनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोट भलवाल में कूड़ा संयंत्र केंद्र का निर्माण कार्य छह माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पहले नगर निगम अपने स्तर पर काम करवा रहा था, लेकिन काम टेंडर प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ा। अब काम कंपनी के माध्यम से करवाने की तैयारी है। कंपनी ही कचरे का निस्तारण करेगी, मगर अभी तक कंपनी का चयन नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में चार कंपनियों से नगर निगम टाईअप कर रहा है। तय शर्तों को पूरा करने के बाद ही काम आवंटित होगा।
वर्तमान में बुधरख में भी कूड़ा संयंत्र केंद्र के लिए काम चल रहा है। यह अंतिम चरण में है। यहां पर ठोस कचरे का प्रयोग सड़क निर्माण या फिर अन्य काम के लिए किया जाना है। मौजूदा समय में शहर से हर रोज 600 मीट्रिक टन कचरा एकत्रित होता है। इसे खुले में फेंका जाता है। खुले में कचरा फेंकने पर स्थानीय लोग भी विरोध कर चुके हैं। अब कंपनी चयन के बाद ही केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। यूनिट बनने के बाद यहां पर ठोस कचरे से ईंट और अन्य सामग्री बनाई जानी है। वहीं, गीले कचरे से खाद का निर्माण कर इसे बेचा जाना है। कंपनी की ओर से प्रति मीट्रिक टन कचरे के हिसाब से नगर निगम को आय होनी है।
कंपनी फाइनल की जा रही है : निगम
निगम के अनुुसार अभी काम शुरू होने में समय लग सकता है। कंपनियां तय शर्तों को पूरा नहीं कर रही हैं। हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने बताया कि कंपनी फाइनल की जा रही है। इसके बाद यूनिट का निर्माण होगा, इससे एमसी को आय भी होगी।