{"_id":"5f1deb5f8ebc3e636e6ba925","slug":"problem-jammu-city-news-jmu215186767","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मामलों की जांच लंबित, नशा तस्करी और चोरी के केस अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मामलों की जांच लंबित, नशा तस्करी और चोरी के केस अधिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना महामारी से पैदा हुए हालात के कारण आपराधिक मामलों की जांच में भी रुकावट आ रही है। बहुत से मामलों में पुलिस को जांच के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है, लेकिन कोविड 19 की बंदिशों में पुलिस प्रदेश से बाहर दबिश नहीं दे पा रही। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के 200 से अधिक मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच प्रदेश से बाहर जुड़ी हुई है। इनमें अधिकतर मामले चोरी और नशा तस्करी के हैं।
पहले लॉकडाउन होने की वजह से पुलिस प्रदेश से बाहर नहीं जा पा रही थी। इसके बाद अनलॉक हुआ तो कोरोना के मामले बढ़ते गए और पुलिस को इसकी रोकथाम के लिए व्यस्त होना पड़ा। पुलिस के सामने मामलों की जांच जल्द निपटाकर चालान पेश करने की भी चुनौती है। जानकारी के अनुसार पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में पुलिस को जांच के लिए जाना है। इन राज्यों में नशा और चोरी के मामलों में शामिल लोग हैं, जिनसे पूछताछ करनी है। लेकिन पुलिस इन राज्यों तक नहीं पहुंच पा रही।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कई मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच के लिए पुलिस को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। लेकिन कोविड-19 की बंदिशों की वजह से पुलिस बहुत कम प्रदेश से बाहर जा पा रही है। इससे बहुत सारे मामलों की जांच भी लंबित है। ऐसे मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए क्या कुछ किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।