फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Problem

गर्मी बढ़ते ही शहर सहित ग्रामीण इलाकों में गहराया जल संकट

विज्ञापन
Problem
जम्मू। गर्मी के साथ शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। जलशक्ति विभाग की सप्लाई दम तोड़ रही है। शहर के कई इलाकों में लोगों को आधा घंटा ही नलों में पानी मिल पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में तो तीन दिन बाद आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जलस्रोत भी जवाब देने लगे हैं। इससे लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। यह समस्या शहर की सैनिक कॉलोनी, न्यू प्लॉट, बन तालाब, बेली चराना, नरवाल, सुंझवां के अलावा अन्य इलाकों में भी बनी हुई है।
विज्ञापन

जम्मू शहर के पॉश इलाकों को छोड़कर अधिकांश में जल सकंट बना हुआ है। पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। लॉकडाउन के कारण अधिकांश लोग घर में ही रहते हैं। गर्मी अधिक होने से पानी का इस्तेमाल अधिक हो रहा है, लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही। संभाग के दूरदराज इलाकों में भी पेयजल संकट बना हुआ है। संभाग के अधिकांश गांवों में तो पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहे है। ऐसे में यहां केलोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जम्मू संभाग के डोडा के सिंदर गांव में पानी की समस्या बनी हुई हैै। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोत भी सूखने लगे हैं। विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति तीन दिन बाद की जा रही है, वह भी एक घंटे के लिए। लोगों का कहना है प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की जरूरत है। कई बार विभाग के आला अधिकारियों को इससे अवगत भी करवाया है, लेकिन कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed