फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

बिजली कटों से लोग होने लगे परेशान

विज्ञापन
problem
रविवार को प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को परेशनी हुई।
जम्मू। शहर में बिजली के कट लगने से गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दिन-रात बिजली के कट लग रहे हैं। उमस से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी में बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में इस वक्त 1200 मेगावाट तक बिजली ढांचे की क्षमता है। जब इससे ऊपर लोड बढ़ता है तो बत्ती गुल हो जाती है। इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली बंद होने से नलों में पानी नहीं आता। शनिवार रात को भी बिजली के कटों ने लोगों को काफी परेशानी किया। लोगों ने घरों के लेंटरों पर जाकर खुली हवा में समय व्यतीत किया। हालांकि शहर में कट लगने का सिलसिला अप्रैल से ही शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण बाजार और औद्योगिक इकाइयां बंद रहीं। इस कारण मई तक बिजली कटों से निजात मिली। मगर अब बाजार और उद्योग खुल गए हैं। इस कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। जून माह में गर्मी बढ़ने के कारण घरों में एसी और कूलर भी चल रहे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मरों में लोड बढ़ रहा है और बिजली बार-बार गुल हो रही है। बिजली आधा से एक घंटे तक बंद रहती है।
विज्ञापन

घरों में समय काटना हुआ मुश्किल
रविवार को मरम्मत कार्य के कारण भी बिजली गुल रही। इस कारण लोग उमस से परेशान हुए। लोगों का कहना है कि हर रविवार को रेशमघर, किशना नगर, न्यू प्लाट, जानीपुर में बिजली गुल हो जाती है। दोपहर बाद ही आती है। इस कारण काफी परेशानी आ रही है। गर्मी में घरों में समय व्यतीत करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बाली खबर के साथ
-------------------------
फाइलों में ही अटके हैं 650 ट्रांसफार्मर
शहर में 800 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इसमें से 150 ट्रांसफार्मर ही लग पाए हैं। 650 अभी फाइलों में ही हैं। लोड बढ़ने के कारण कम क्षमता के ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। इस कारण भी गर्मियों में घंटों बत्ती गुल रहती है। कृष्णा नगर के रामस्वरूप, गोपाल, रेशमघर के ओम प्रकाश, न्यू प्लॉट के महेश कुमार ने बताया कि बीते तीन दिन से लाइट रात को गुल हो जाती है। इससे परेशान होना पड़ रहा है।
-------------------------
बिजली की समस्या का हल किया जा रहा है। कुछ जगहों में दिक्कत आई हैं। इसे अब हल कर दिया गया है। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ी है।
-पीडी सिंह, एकसईएन, पीडीडी
------------------------------------
जम्मू में 40 डिग्री पहुंचे पारे ने छुड़ाए पसीने
आने वाले दिनों में और तेवर दिखाएगी गर्मी, 18 जून के बाद बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग में रविवार को गर्मी ने कड़े तेवर दिखाए। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है, प्रचंड गर्मी ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। रविवार को जम्मू-कश्मीर का तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। कश्मीर में भी दिन का तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा रहा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है।

श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में भी सामान्य से करीब एक डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 जून तक मौसम करवट बदलेगा, इसके बाद बारिश की संभावना है। इससे पहले मौसम शुष्क रहने से गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed