फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,garbage solution, jammu news

तवी किनारे दस दिन में हटेगी अस्थायी डंपिंग साइट

विज्ञापन
problem,garbage solution, jammu news
जम्मू। तवी किनारे अस्थायी तौर पर बनाई गई डंपिंग साइट 10 दिन में हटाई जाएगी। यहां से कचरे को सीधा बंधुरख में ही फेंका जाएगा। गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी, बाकी कोट भलवाल कचरा निस्तारण केंद्र में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बेली चराना के पास कचरा फेंके जाने से तवी किनारे बसे मोहल्लों के लोगों का दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। पहले ये डंपिंग साइट वेयर हाउस बस स्टैंड के पास थी, इससे दुर्गंध के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। कई बार प्रदर्शन करने के बाद यहां से डंपिंग साइट बेली चराना के पास तवी नदी किनारे शिफ्ट की गई। अब लोगों के विरोध और नगर निगम के पास शिकायतें पहुंचने पर अब डंपिंग साइट को हटाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

-------
तवी किनारे प्लास्टिक के लग रहे ढेर
तवी किनारे प्लास्टिक के ढेर लग रहे हैं। लावारिश पशु और कुत्ते भी कचरे को यहां-वहां बिखेर रहे हैं। इस कारण नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नदी में पॉलिथीन फेंकने पर है प्रतिबंधित
तवी नदी पर कचरा या प्लास्टिक फेंकने पर प्रतिबंधित है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी सख्त हिदायत दी है। नगर निगम के इस फैसले पर तवी नदी किनारे मोहल्लों के लोग ऐतराज जता रहे थे।

-------
दस दिन के भीतर तवी किनारे से कचरे को दूसरी जगह पर फेंका जाएगा। यहां अस्थायी तौर पर कचरा फेंका जा रहा है। अब इसे बंधुरख यूनिट में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
- हरिंद्र सिंह, मुख्य ट्रांसपोर्ट अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed