फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,electricity,jammu news

आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बाधित

विज्ञापन
problem,electricity,jammu news
जम्मू। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के लिए जम्मू जिले के कई हिस्सों में 16 से 17 जुलाई तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेपीडीसीएल के अनुसार 16 जुलाई को सुबह छह बजे से 11 बजे तक कुलियां, बडियाल, सिंबल, रंगपुर मौलाना, मीरां साहिब और आसपास इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सूर्य नगर, आनंद नगर, बोहड़ी रोड, मोटर गैरेज के पास, पलौड़ा चौक और दीनानगर में 17 जुलाई को सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। नसीब नगर और भगत मोहल्ला में 16 व 18 जुलाई को सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 16 जुलाई को सुबह छह से साढ़े नौ बजे तक पशु चिकित्सालय, विवेक विहार, अमर कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी। एमईएस, सिंबल, जेआईसी, टांडा 1 व 2, कुलियां, आरएस पुरा और आसपास के इलाकों में 16 जुलाई को सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। क्वार्टर सरवल शांति नगर, पलौड़ा और आसपास के क्षेत्र 16 जुलाई को सुबह 07 बजे से 11 बजे तक प्रभावित रहेगी। मढ़, मढ़ बाग, कुलियां, गंगोरी, गदिरादोर, गदिराचक, दीनाचक, स्मैलपुर घई और आसपास के इलाकों में 16 जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 16 जुलाई को सुबह नौ बजे से सुबह छह बजे तक गड़ीगढ़, इंद्र नगर, धाराप छठा, हवाईअड्डा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बीबी-4 से आपूर्ति होने वाले उद्योगों को 16 जुलाई को सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।प्रताप मोड़, चठी, गलवाड़ा, गजानसू, रतनपुर, सहारन, लोहड़ी चक, सुहागनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 17 जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी। 17 जुलाई को सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे तक और सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक सैनिक कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बीरपुर, दत्ता तालाब, अंसल और सेना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 17 जुलाई को सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक प्रभावित रहेगी।आईजीसी सांबा को बिजली आपूर्ति 17 जुलाई को सुबह 05 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed