फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,damaged road,jammu news

गड्ढों से भरा संग्रामपुर चौक, सड़क से उखड़ी बजरी

विज्ञापन
problem,damaged road,jammu news
संग्राामपुर में खस्ताहाल सड़क।
दोमाना। मढ़ के संग्रामपुर चौक के पास सड़क खस्ताहाल है। बजरी उखड़ चुकी है, जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसे लेकर चालकों और क्षेत्रवासियों में रोष है। मुख्य सड़क होने के कारण रात को भी लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय निवासी जसवीर सिंह, सौरभ, सिद्धार्थ शर्मा, विनोद कुमार, रोशन मेहरा आदि ने बताया कि सड़क खस्ताहाल होने से परेशानी हो रही है। कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत करने और गड्ढे भरने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

----------
बरिश की संभावना के चलते काम नहीं करवाया गया है, एक हफ्ते के भीतर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- बलवीर सिंह एक्सईएन, मड़, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed