{"_id":"609edca48ebc3e477746879d","slug":"problem-corona-virous-lockdown-jammu-city-news-jmu235296433","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनक मंडी और वेयरहाउस में जुटी भीड़ से लगा जाम, कैसे मिलेगी कोरोना से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनक मंडी और वेयरहाउस में जुटी भीड़ से लगा जाम, कैसे मिलेगी कोरोना से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू के कारण कनक मंडी और वेयरहाउस खोलने का समय निर्धारित करने से अब सामान खरीदने के लिए काफी भीड़ जुट रही है। वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार सुबह भी वाहनों को लोड करते वक्त दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इससे कोरोना संक्रमण और बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है।
शुक्रवार को सुबह दोनों मंडियों में काफी भीड़ थी, सड़काें में जाम लग गया। पुलिस ने आकर जाम खुलवाया। व्यापार मंडल वेयरहाउस के अनुसार गाड़ी अनलोड और अपलोड करने में समय लग रहा है। इस कारण जाम की समस्या पेश आ रही है। कुछ लोग सामान नहीं ले पाए। सुबह फिर से सामान लेने के लिए बाजारों में जाना पड़ेगा। मंडियों को सुबह छह से दस बजे तक खोला जाता है। इस कारण दुकानें खुलते ही दुकानदार सामान के लिए पहुंचते हैं। 12 बजे के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई। शहर के मोती बाजार, पक्का डंगा, कनक मंडी समेत अन्य बाजारों में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। इस दौरान सामान खरीदने आने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालत यह रही है कि लोगों को चलने के लिए भी जगह नहीं मिली। बाद में पुलिस ने आकर जाम को खुलवाया है।
--------
फल-सब्जी मंडी नरवाल में भी रही मारामारी
नरवाल फल-सब्जी मंडी में भी मारामारी रही। सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। अधिक लोग पहुंचने से संक्रमण बढ़ने की संभावना बन गई है। जरूरत का सामान लेने के लिए सामाजिक दूरी भी दरकिनार की जा रही है। हालांकि प्रशासन ने सख्ती की है।