फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,corona virous

चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत, 234 नए मामले

विज्ञापन
problem,corona virous
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से पीड़ित चार और लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 1879 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है, जिनमें कश्मीर संभाग से 1185 लोगों ने दम तोड़ा। जीएमसी जम्मू में मंगलवार देर शाम तक कोविड से कोई मौत नहीं हुई। इसी बीच प्रदेश में 234 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 103 मामले हैं। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में 299 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू में नए 65 संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 354 लोग मारे जा चुके हैं। श्रीनगर में 69 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में सर्वाधिक 449 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में रिकवरी दर 90 फीसदी से ऊपर है। हालांकि कोविड वायरस के नए स्ट्रेन ने चिंता बढ़ाई है। इसकोे देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट किया गया है। यूके से आए यात्रियों की तलाश करके उनके आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए जा रहे हैं। अभी तक दो संदिग्ध लोग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed