{"_id":"5f2c67a18ebc3e3d1a5b0db8","slug":"problem-corona-virous-jammu-city-news-jmu2159918156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के तीन जिलों से ज्यादा हो गए जम्मू में कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के तीन जिलों से ज्यादा हो गए जम्मू में कोरोना संक्रमित
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनकर जम्मू के बाजार से गुजरते लोग।
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
जम्मूू। संभाग के जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वीरवार को 51 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 21 लोग तो यात्री हैं लेकिन 30 मामलों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जीएमसी अस्पताल जम्मू में उपचाराधीन लोअर रूप नगर और जुलाका मोहल्ला के रहने वाले दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इनकी आयु क्रमश: 43 और 44 साल की थी। जम्मू जिले में 23 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितों के नए मामलों से जम्मू जिले का आंकड़ा 1412 पहुंच गया है। इनमें 935 यात्री और 477 अन्य वर्ग से मिले हैं। कश्मीर के गांदरबल जिले में 603, बांदीपोरा में 914, कुपवाड़ा में 1181 मामले हैं।
विज्ञापन
वीरवार को सामने आए तीस मामलों में से 21 मामले पहले से पाजिटिव मरीजों के रिश्तेदार या आस पड़ोस से आए हैं। अन्य नौ मामलों में डीसी कार्यालय जम्मू के पास वजारत रोड में तैनात तीन पुलिस कर्मियों के आए हैं। इसके अलावा गंग्याल, अखनूर, मढ़, सिद्दड़ा, डोगरा हाल, बठिंडी, गांधीनगर से भी संक्रमित मिले हैं। जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन रखा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना मामलों में लगातार तेजी लोगों के अलावा प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।