{"_id":"5ea5d98a8ebc3e9068717fb3","slug":"problem-corona-virous-jammu-city-news-jmu2087423161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतवारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन टायर की दुकानें करवाई बंद, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतवारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन टायर की दुकानें करवाई बंद, एफआईआर दर्ज
लांकडाउन के दौरान इंदिरा चौक मे पुलिस की ओर से लगाए गए नाके में लोगो को रोकते हुए जवान।
Link Copied
जम्मू। सतवारी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को बंद करवाया है। साथ ही दुकान मालिकों पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि लाकडाउन के दौरान दुकानें खोल दी गई थी। दुकानें खोलने के लिए कोई भी सरकारी आदेश नहीं आया था। दुकानें खोलने के बाद दुकानों में भीड़ उमड़ी। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दुकानों को तुरंत बंद करवाया। इस पर एफआईआर कर सख्त हिदायत दी गई कि बिना अनुमति के दुकानें नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अधिसूचनाओं का हवाला दुकानदार दे रहे हैं। इसमें कुछ अधिसूचना झूठी है। इसको आधार मान कर दुकानें खोल दे रहे हैं। इस बारे में प्रशासन से संपर्क नहीं किया जा रहा है। भीड़ भड़ने के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इस कारण दुकानों को बंद करवाया गया है। पुलिस ने तीर्थ सिंह नई बस्ती पर एफआईआर दर्ज की है। वह यहां पर टायर की दुकान करता है। इसके अलावा रवि कुमार निवासी रानी तालाब डिग्याना और विजय सिंह निवासी जीवन नगर सतवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार डीएम के आदेशों की अवहेलना हो रही थी। अब दुकानें बंद करवा दी गई है। दुकानें बंद करवाने के दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच बहस भी हुई। मगर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।