फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Private Schools Owners Held Meeting

Jammu News: जेके बोर्ड निजी स्कूलों की संबद्धता का नहीं कर रहा नवीनीकरण

विज्ञापन
Private Schools Owners Held Meeting
निजी स्कूल संचालक अपने मुद्दों को लेकर बैठक करते हुए
-निजी स्कूल संचालकों की हुई बैठक, कहा-बोर्ड का रवैया है उदासीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ निजी स्कूलों की संबद्धता समाप्त हो बाद उसका नवीनीकरण नहीं हो रहा है। 31 मार्च, 2022 और 2023 में कई निजी स्कूलों की संबद्धता समाप्त हुई थी, लेकिन नवीनीकरण को लेकर बोर्ड के अधिकारियों का उदासीन रवैये है। रविवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई जिसमें इसको लेकर रोष व्यक्त किया गया।

बैठक में मौजूद विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों ने कहा कि बोर्ड ने पहले खुद निजी स्कूलों की संबद्धता देने में देरी की और फिर ऐसे निजी स्कूलों को पास के सरकारी स्कूलों से जोड़ दिया। बोर्ड की गलती से अब अभिभावक परेशान हैं। बोर्ड ने संबद्धता व अपग्रेडेशन देने के लिए निरीक्षण शुल्क वसूलने के बाद भी निजी स्कूलों के पोर्टल बंद कर ऑनलाइन सुविधा से वंचित रखा है। अभिभावकों और निजी स्कूल मालिकों के बीच विश्वास की कमी पैदा हो गई है, क्योंकि अभिभावकों ने अब बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे निजी स्कूल ने संबद्धता शुल्क जमा करवा दिया था, लेकिन उन्हें संबद्धता नहीं मिल रही है क्योंकि बोर्ड ने उसका पोर्टल ही बंद किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास संबद्धता नहीं होने से अभिभावक ऐसे स्कूलों में बच्चों को दाखिला नहीं करवा रहे हैं। बैठक में आरपी शर्मा, सिद्धेश्वर सढोत्रा, रमेश कुमार, विनीत गुप्ता, थॉमस ओमान, प्रशांत सलारिया व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed