{"_id":"57da36d94f1c1b083dd4728b","slug":"prisoners-clash-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : कोट भलवाल जेल में भिड़ गए कैदी, चम्मच से किया साथी पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू : कोट भलवाल जेल में भिड़ गए कैदी, चम्मच से किया साथी पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
जेल में भिड़े कैदी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में चार कैदियों ने मिलकर एक अन्य कैदी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल कैदी हत्या के आरोप में जेल काट रहा है। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। घरोटा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना बुधवार रात की है। जब जेल में अफरा-तफरी मच गई।
घायल कैदी सुरेश कुमार रियासी का रहने वाला है। वह हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत सजा काट रहा है। उसका कहना है कि वह जेल में ही बीमार कैदियों के रखरखाव का काम करता है। एक अन्य कैदी की तबियत बिगड़ने पर वह उसके पास पहुंचा। तभी अन्य कैदी मोहिंदर सिंह, दीपक शर्मा और दो अन्य कैदी भी वहां आ गए। चारों ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। वह समझ नहीं पाया कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्योंकि उनके साथ उसका पहले कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ और न ही कोई पुरानी रंजिश रही है।
इतना जरूर है कि उन लोगों ने नशा कर रखा था। बस बात-बात में ही उन लोगों ने हाथ में पकड़े हुए चम्मच उसके सिर पर मार दिए। इससे उसको गंभीर चोट आई। बाद में जेल प्रशासन की तरफ से उसे जीएमसी में रेफर किया गया। जेल सुपरिंटेंडेंट दिनेश कुमार का कहना है कि कैदी बैरक में आपस में ही किसी बात को लेकर भिड़े हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।