फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prisoner flew away from hospital in jammu, prisoner was accused in rape case from ramban jail

जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी सोते रहे, अस्पताल से भागा कैदी, दुराचार मामले में काट रहा है सजा

Sat, 20 Jul 2019 06:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 20 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
prisoner flew away from hospital in jammu, prisoner was accused in rape case from ramban jail
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के रियासी जेल में दुराचार के एक मामले में सजा काट रहा एक कैदी पुलिसकर्मियों को सोता देख शालामार अस्पताल से गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे फरार हो गया। कैदी के भागने का पता जवानों को शुक्रवार तड़के चला। जब उनकी आंख खुली। जवानों ने वार्ड में बेड चेक किया तो कैदी भाग चुका था। इसके बाद पुलिस पोस्ट शालामार को जानकारी दी गई। पुलिस ने अब कैदी की तलाश करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार कैदी सुजात पर माहौर थाना रियासी में दुराचार करने पर मामला दर्ज है। इसके बाद आरोपी को दुराचार मामले में सजा हुई और रियासी जेल में भेजा गया। वीरवार को कैदी ने कान में दर्द होने का कारण जेल प्रशासन को बताया था। इसके बाद चार पुलिसकर्मी और एक मेडिकल अधिकारी को भी कैदी के साथ शालामार अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


कैदी को यहां दाखिल किया गया। गुरुवार को ओपीडी में चेक करने के बाद चिकित्सक ने कान का आपरेशन कराने की सलाह दी थी। कान में तेज दर्द होने के कारण कैदी को दाखिल किया गया था। वीरवार रात को जैसे ही कैदी की निगरानी के लिए आए जवान सो गए थे, कैदी मौका देखकर फरार हो गया। सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी थानों को सूचित किया गया है। कैदी की जगह-जगह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed